एफएनएन,रुड़की: भगवानपुर के चांद कालोनी में किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक कमरे में गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसने अनाज की टंकी खोली तो एक शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- अनाज की टंकी में मिला शव
उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसने अनाज की टंकी खोली तो एक शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कालोनी है। इसी कालोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है। दो दिन पहले ही किरायेदार कमरा खाली करके गए थे। शुक्रवार की रात सिकंदर कमरे में गया तो एक अनाज की टंकी रखी देखी।
उसने टंकी खोलकर देखी तो उसके होश उड़ गए। टंकी में एक युवक का शव था। उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह और एसपी देहात एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।