Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी जिले में 9 महिला ब्लॉक प्रमुख ने ली शपथ, 5...

लखीमपुर खीरी जिले में 9 महिला ब्लॉक प्रमुख ने ली शपथ, 5 ब्लॉक में महिला आरक्षण में मिला था मौका

एफएनएन, लखीमपुर : लखीमपुर खीरी जिले के 15 ब्लॉक में मंगलवार को शपथ ग्रहण संपन्न हो गया। खीरी जिले ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी लेकिन राजनीतिक हलचल और परिस्थितियां ऐसी बनी की महिलाएं यहां पुरुषों से काफी आगे निकल रही। 15 ब्लॉकों में 9 ब्लॉकों में महिलाओं ने पदभार ग्रहण किया जिनमें प्रमुख चुनाव के दौरान चर्चा में आई पास पसगवां सीट पर निर्विरोध चुनी गई।

शिखा सिंह ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा वर्मा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। उधर, बांकेगंज ब्लॉक में पलिया विधायक रोमी साहनी की मौजूदगी में कुसमा देवी ने पदभार संभाला। बिजुआ ब्लॉक में नेहा राज ने अरविंद गिरी विधायक की उपस्थिति में शपथ ग्रहण ली।

इसके अलावा लखीमपुर सदर सीट पर दिव्या सिंह, निघासन ब्लॉक में हरप्रीत कौर, मितौली ब्लाक में विधायक सोनू सिंह की पत्नी खुशबू सिंह ने और बेहजम ब्लाक में बीना राज ने पदभार ग्रहण किया। वही पंचायत चुनाव के दौरान चर्चित हुई नकहा की सीट पर पवन गुप्ता फिर से पद पद संभाला। फूलबेहड़ में बीना सिंह,धौराहरा में इंद्रेश चौधरी, मोहम्मदी में महेंद्र बाजपेई, पलिया ब्लाक में वीरेंद्र शुक्ला और ईसानगर में कटियार ने प्रमुख पद की शपथ ली।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments