Thursday, March 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeआस्थाआज का हिन्दू पंचाग एवं राशिफल

आज का हिन्दू पंचाग एवं राशिफल

? ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ ?

⛅ *दिनांक 19 मई 2021*

⛅ *दिन – बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत – 20 78 (गुजरात – 2077)*

⛅ *शक संवत – 1943*

⛅ *अयन – उत्तरायण*

⛅ *ऋतु – ग्रीष्म*

⛅ *मास – वैशाख*

⛅ *पक्ष – शुक्ल*

⛅ *तिथि – सप्तमी दोपहर 12:51 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र – अश्लेशा शाम 03:48 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग – ध्रुव 20 मई रात्रि 01:10 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल – दोपहर 12:35 से दोपहर 02:14 तक*

⛅ *सूर्योदय – 06:00*

⛅ *सूर्यास्त – 19:10*

⛅ *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण – बुधवारी अष्टमी (दोपहर 12:51 से 20 मई सूर्योदय तक)*

? *विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

? *~ हिन्दू पंचांग ~* ?

? *तुलसी के बीज का चमत्कार* ?

➡ *तुलसी के बीज पीसकर रखो । एक चुटकी बीज रात को भिगा दो । सुबह खा लो । इससे ….*

? *पेट की तकलीफ़ भागेगी|*

? *यादशक्ति बढेगी ।*

? *बुढ़ापे की कमजोरी से बचोगे ।*

? *heart attack नहीं होगा ।*

? *High Blood Pressure भी नहीं होगा ।*

?? *-

? ~ *हिन्दू पंचांग* ~ ?

? *वास्तु शास्त्र*

? *यदि घर में लक्ष्मीजी की फोटो लगानी हो तो ऐसी फोटो लगाए, जिसमें वे बैठी हुई हों। जिस फोटो में लक्ष्मीजी खड़ी हुई दिखाई देती हैं, वह फोटो घर में लगाने से बचना चाहिए।*

? ~ *हिन्दू पंचांग* ~ ?

? *भूख नहीं लगती हो तो* ?

? *भूख नहीं लगती है मजबूत बनना है तो-आंवले का रस, अदरक का रस, पुदीने का रस और शक्कर मिलाकर पी लो, टानिक बनती है | स्वास्थ्य बढ़िया रहता है |*

?? ?

????????????पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा

 

  • मेष

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, इसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। रात्रि के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण इस माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे

वृष

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। दोपहर तक आज आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रात्रि के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। लंबे समय से आपका कोई कार्य रोका हुआ कार्य था, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातक यदि पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति से आज आपकी अभिलाषा पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज व्यस्तता अधिक रह सकती हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आप व्यस्तता के बीच अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी की नजरों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें माता-पिता की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज अचानक से बड़ी मात्रा में धन आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़े, तो अपना दिल और दिमाग दोनों से सोच कर लें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य व मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह

आज आपको राजनीति के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं, जिससे आपका सामाजिक क्षेत्र मजबूत होगा, लेकिन आपको इसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आगे बढ़ेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज संपन्न होंगे। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने परिजनों के साथ देव दर्शन व हास्य विनोद में व्यतीत होगा। संतान के विवाह में आ रही बांधा आज दूर होगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कुछ नकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर गृहस्थी में यदि कोई तनाव पैर पसारे हुए है, तो वह समाप्त होगा। आज कर्म उद्योग में भी तत्परता से लाभ होगा। आज अपने किसी परिजन के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला

आज आपका सामाजिक क्षेत्र मजबूत होता दिख रहा है, इसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपकी वाक् पटुता आज आपको विशेष सम्मान दिलवागी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, इसके लिए आपको कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। इससे आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आज देशाटन की स्थिति बनती है, तो वह सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक

आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला रहेगा क्योंकि यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको अपने भाइयों की मदद से प्राप्त हो सकता है और व्यापार में भी कुछ नई डील फाइनल हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। सायं काल के समय आज आपकी आपके प्रियजनों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात्रि के समय आप सैर सपाटा व मौज मस्ती कर सकते हैं। यदि आज आपका नौकरी व आस-पड़ोस के किसी व्यक्ति से वाद-विवाद होता है, तो आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा का रहे हो सकता है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तु व दैनिक आवश्यकताओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो सावधानी से करें क्योंकि आपका धन फंस सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज सावधान रहना होगा क्योंकि आपके शत्रु आज आप के विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज किसी अधिनस्थ कर्मचारी या किसी समृद्धि के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।

मकर

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। अपने व्यवसाय की उन्नति को देख आज आपके मन मे हर्ष की भावना रहेगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन के खराब होने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। यदि आज आप व्यवस्था परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसमें उत्तम रूप से सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भाग दौड़ भरा रहेगा। आज आपके जीवन साथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, इसमें आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और अधिक खर्च भी हो सकता है। यदि आज आप किसी संपत्ति को खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो उसके सभी वैज्ञानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें अन्यथा भविष्य में आपको धोखा मिल सकता है। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाइयों की सलाह से आज कुछ अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में आनंद दायक समय व्यतीत होगा। माता पिता की सेवा से किए गए कार्यों में आज आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके व्यापार को उत्तम लाभ प्राप्त होंगे और आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

 

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

 

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 

 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 

 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments