Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल, छह आईएएस बदले गए

यूपी में लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल, छह आईएएस बदले गए

एफएनएन, लखनऊ : योगी सरकार ने लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल जारी रखी। शुक्रवार रात आठ जिलों के डीएम बदलने के बाद शनिवार देर रात छह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया। बांदा और कौशांबी के डीएम को हटा कर इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। अमित कुमार सिंह विशेष सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम अब जिलाधिकारी कौशांबी होंगे। मनीष वर्मा जिलाधिकारी कौशांबी से विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बनाए गए हैं। आनंद कुमार सिंह विशेष सचिव बेसिक शिक्षा से जिलाधिकारी बांदा के पद पर तैनात किए गए हैं। अमित सिंह बंसल जिलाधिकारी बांदा से जिलाधिकारी मऊ बनाए गए हैं। कल मऊ के डीएम बनाए गए राजेश पांडे का तबादला निरस्त कर उन्हें प्रतीक्षा में डाल दिया गया है। नेहा शर्मा विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग से एसीईओ नोएडा के पद पर तैनात की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments