Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआखिर कैसे समाजवादी पार्टी ने पखवारे में बदल दिया एक संगठन के...

आखिर कैसे समाजवादी पार्टी ने पखवारे में बदल दिया एक संगठन के अध्यक्ष

  • समाजवादी पार्टी लखीमपुर में चर्चा जोरों पर है, आखिर एक संगठन में पखवारे भर में अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष को क्यों बदलना पड़ा। पहले मो. अफजल को प्रदेश कमेटी ने फिर फुरकान अंसारी को जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने अध्यक्ष घोषित किया, उसके बाद मो. अफजल को 10 दिन में ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अध्यक्ष घोषित कर दिया

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : समाजवादी पार्टी अभी विपक्ष में है, लेकिन यहां फ्रंटल संगठन में अध्यक्ष पद को लेकर कुछ तो सही नही चल रहा है। 19 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लखीमपुर के मो. महाराजनगर निवासी मो. अफजल को जिलाध्यक्ष घोषित किया था, लेकिन पत्र आने में शायद देरी होने से 22 जुलाई को जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने जो जिला स्तर से लिस्ट जारी की, उसमें पलिया के फुरकान अंसारी को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया।

अब एक बार फिर दो अगस्त को प्रदेश कार्यालय से दोबारा मो. अफजल को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा घोषित कर दिया गया है, पत्र में जिलाध्यक्ष फुरकान अंसारी को हटाने का भी जिक्र है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments