एफएनएन, आगरा: सदर थाना क्षेत्र के गौरव गुप्ता ने होटल मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह पिछले करीब छह साल से विदेशों में रहकर नौकरी कर रहे थे, लेकिन जब कोरोना महामारी फैली तो गौरव अपने घर लौट आये। गौरव ने बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत का फैन है। सुशांत की मौत से वह काफी दुखी है। फिर उन्हे लगा कि सुशांत ने चांद पर जमीन ली थी। इसके बाद गौरव के मन में चांद पर जमीन लेने की बात आई। उसने पड़ताल की तो पाया कि कई लोगों ने चांद पर जमीन ली है। इसके बाद उन्होंने भी चांद पर जमीन लेने का मन बना लिया। चांद पर जमीन लेने के लिए गौरव ने लुनार संस्था से संपर्क किया। बता दें कि इसके पास ही चांद पर जमीन बेचने के अधिकार हैं। आखिरकार तीन महीने की मेहनत के बाद गौरव को चांद पर जमीन के कागजात मिल गए। इस दौरान उन्हें काफी जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।
पेमेंट में आई दिक्कत
गौरव ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत तो जमीन के लिए भुगतान करने में आई। पेमेंट के लिए भारतीय कार्ड एक्सेप्ट नहीं हो रहे थे। तब उन्होंने अमेरिका में अपने एक साथी की मदद ली।