Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड आइपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमित सिन्हा

उत्तराखंड आइपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमित सिन्हा

एफएनएन, रुद्रपुर : पुलिस महानिरीक्षक, पीएम अमित सिन्हा को सर्वसम्मति से उत्तराखंड आइपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। पहले अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार पर थी। अभिनव कुमार को उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में उन्होंने आइपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने में असमर्थता जाहिर की।
आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड में आइपीएस एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव बनने पर बधाई दी। नए पदभार की वजह से अभिनव कुमार की ओर से आईपीएस असोसिएशन का अध्यक्ष बने रहने में असहजता प्रकट करने पर सर्वसम्मति से अमित सिन्हा को आइपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अमित सिन्हा को डीजीपी ने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी है। इससे पहले अभिनव कुमार मुख्य प्रवक्ता का काम देख रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments