Saturday, September 30, 2023
spot_img
spot_img
03
WhatsAppImage2023-01-25at25116PM
KrishnaHospital20x101
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार

  •  एमएलसी पत्नी को गायब करने का भी रचा था ड्रामा

एफएनएन, आगरा : यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के साथ उनके कुछ गुर्गों को भी हिरासत में लिया गया है। उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। आगर जिले के तनोड़िया से विधायक, कार ड्राइवर और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

73 मामले दर्ज हैं विजय मिश्रा पर

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा पर 73 के करीब मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। विजय मिश्रा 8 अगस्त से फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे पर एक रिश्तेदार ने ही मामला दर्ज करवाया था। विजय मिश्रा निषाद पार्टी से चुनाव जीते हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular

Recent Comments