Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयभारत में 'Google Pay' पर नहीं लगेगा 'यूजर चार्ज'

भारत में ‘Google Pay’ पर नहीं लगेगा ‘यूजर चार्ज’

एफएनएन, नई दिल्ली। गूगल इंडिया ने साफ कर दिया है कि भारत में ‘Google Pay’ यूजर्स के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा। इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क लगाने की घोषणा सिर्फ अमेरिकी बाजार के लिए है और भारत में उसके ऐप्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 

शुल्क अमेरिका में लगेगा, भारत में नहीं

गूगल के इस ऐलान के बाद अब साफ हो गया है कि भारत में ‘गूगल पे’ से पैसों के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। भारत में ‘गूगल पे’ पर चार्ज को लेकर चल रही खबरों पर गूगल ने कहा कि ये शुल्क सिर्फ अमेरिका के लिए हैं, भारत में ‘गूगल पे’ या गूगल पे फॉर बिजनेस ऐप पर लागू नहीं होंगे।

बता दें कि ऐसी कुछ खबरें आई थीं कि गूगल जनवरी 2021 से अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस बंद करने जा रही है। कंपनी इस सर्विस के बदले इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ेगी, लेकिन इसके लिए यूजर्स को चार्ज देना होगा।

गूगल का कहना है कि अमेरिका में डेबिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर करने पर 1.5% या 0.31 डॉलर (जो भी ज्यादा हो) शुल्क लगता है। अब गूगल भी अमेरिका में इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर चार्ज वसूलने की तैयारी में है।

Google Pay में हो रहे बड़े बदलाव

पेमेंट सिस्टम में बदलाव के लिए पिछले दिनों Google की तरफ से कई नए फीचर्स पेश किए गए हैं। यह सभी फीचर्स अमेरिकी एंड्रॉयड और iOS यूजर के लिए रोलआउट किया गया है। कंपनी Google Pay के Logo में भी बदलाव किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments