Friday, April 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से आने वाले यात्रियों को 10-दिन के लिए क्वारैन्टाइन करने जा...

भारत से आने वाले यात्रियों को 10-दिन के लिए क्वारैन्टाइन करने जा रहा है फ्रांस

एफएनएन देश विदेश, पेरिस : भारत में कोरोना के मामलों में लगातार हो रहे इजाफे के चलते फ्रांस सरकार ने भारत से फ्रांस पहुंचने वालों लोगों को 10 दिन के लिए क्वारैन्टाइन करने का निर्णय लिया है| समाचार एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई है| कोरोना की लहर को फैलने से रोकने के लिए फ्रांस की ओर से यह फैसला लिया गया है| फ्रांस सरकार के प्रवक्‍ता गेब्रिएल एटल ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 वेरिएंट के कारण भारत के अस्‍पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं| गौरतलब है कि इससे पहले पेरिस ने कोरोना से प्रभावित ब्राजील से आने वाली फ्लाइट को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया था| इसके साथ ही अर्जेंटीना, चिली और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए भी क्वारैन्टाइन अनिवार्य किया गया था|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments