Thursday, April 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराष्ट्रीयचौराहे पर सरेआम डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या, रंजिश का मामला

चौराहे पर सरेआम डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या, रंजिश का मामला

एफएनएन,राजस्थान : राजस्थान के भरतपुर में एक डॉक्टर दंपती की कार सवार युवकों ने सरेआम हत्या कर दी। पहले उन्होंने दंपती की कार को ओवर टेक किया और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है।
घटना भरतपुर शहर के हीरादास बस स्टैंड के नजदीक व्यस्त चौराहे की शुक्रवार की शाम 4.45 बजे की है। बाइक सवार लोगों ने दंपती को एक क्रॉसिंग पर पहले ओवरटेक किया फिर आगे बढ़कर उन्हें गोली मार दी। हत्या की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ओवरटेक करने के बाद दोनों बाइक सवार पैदल चलकर डॉक्टर दंपती के पास गए। जैसे ही डॉक्टर ने कार की खिड़की बंद करनी चाही, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे बदला लेने की वजह लग रही है। डॉक्टर दंपती एक युवती की हत्या के मामले में शामिल थे। उसका कथित तौर पर डॉक्टर के साथ संबंध था। दंपती पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान उसी महिला भाई के रूप में हुई है। महिला की कथित तौर पर दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर की पत्नी और मां उस मामले में आरोपी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments