- उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत
एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा कुमाऊँ मंडल ने शनिवार को गांधी पार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करते हुए प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को बनाए जाने पर बधाई दी। महासभा ने सरकार के फैसले को उचित बताया। कहा कि प्रदेश के 11वे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एक कुशल अधिकारी हैं और उन्होंने तराई के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। तराई से आतंकवाद का खात्मा करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें महारत हासिल है। इस दौरान महासचिव विजय भूषण गर्ग, शिव कुमार बंसल, जिला अध्यक्ष विनीत जैन, भारत विकास परिषद रुद्रपुर के नगर अध्यक्ष संजय सिंघल, श्यामसुंदर गर्ग, सीए अशोक सिंघल, रोहित मित्तल, सीए अंशुल गर्ग, अमित सिंघल, सुशील गर्ग, नरेंद्र बंसल, गौरव गोयल, श्री ओम अग्रवाल, राजकुमार जैन, आयुष गर्ग पुलकित गर्ग आदि मौजूद थे।