Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीकांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोविड पॉज़िटिव हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोविड पॉज़िटिव हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

एफएनएन, नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं| उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| कांग्रेस नेता ने ट्वीट में बताया कि उनमें कोविड के कुछ हल्के-फुल्के लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला है| राहुल ने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए हुए लोगों को सभी जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो करने और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने को कहा है| राहुल गांधी ने अभी रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तहत आने वाले दिनों में होने वाली रैलियों को रद्द कर दिया था, उसके पहले वो केरल की यात्रा पर थे| राहुल गांधी के लिए कई लोगों ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की| नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की| बता दें कि अभी सोमवार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोविड पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments