एफ़एनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह रुद्रपुर के व्यापारियों के साथ खड़ी है। नगर निगम द्वारा किराए में की गई मनमानी बढ़ोतरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तनेजा आज शाम यहां व्यापारियों के समर्थन में बुलाई गई कांग्रेस पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद मिलकर नगर निगम के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करें ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि 10 से 12 परसेंट किराए में वृद्धि उचित है लेकिन मनमाने तरीके से 1000% तक की गई वृद्धि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है। जरूरत हुई तो नगर निगम के इस निर्णय के खिलाफ व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन किया जाएगा।