एफएनएन, लखीमपुर खीरी : कांग्रेस पार्टी गुरुवार को किसान महा पंचायत का गोला में आयोजन कर रही है। किसान महा पंचायत की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता इस समय गांव गांव की खाक छान रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इस महा पंचायत का हिस्सा होंगे। किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस प्रदेश में किसान महा पंचायत का आयोजन कर रही है।
किसानों को गन्ना भुगतान, फसल के वाजिब मूल्य, तेल के दामो में वृद्धि और छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर महापंचायत में मुद्दा उठेगा। कल की किसान महापंचायत की तैयारी जोरों पर काँग्रेस नेता रिसाल अहमद विधानसभा पलिया कलां ने किसानों से संवाद किया।