Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडछूटा शहर से वास्ता, सिर्फ एक रास्ता

छूटा शहर से वास्ता, सिर्फ एक रास्ता

एफएनएन, बरेली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते शहर की पॉश कालोनी से लेकर पुराने मोहल्ले तक में बने 29 कलस्टर को सील कर दिया गया। यहां मूवमेंट नियंत्रित कर प्रशासन सेंपलिंग बढ़ाएगा, ताकि संक्रमण का शुरुआत में ही पता चल सके। लोगों के आवागमन के लिए सिर्फ एक रास्ता खुला छोड़ा गया है, बाकी पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

jannnta_5
शहर में कुल 29 कलस्टर

शुक्रवार को आईवीआरआई से मिलीं सैंपल रिपोर्ट में दस पॉजिटिव, प्राइवेट लैब 9, एंटीजन टेस्ट में 8 और टूनेट से 15 पॉजिटिव मिले हैं। दो लोगों की मौत हो गई। तेजी से कोरोना पॉजिटिव केसों की बढती संख्या को लेकर प्रशासन ने 29 कलस्टर शहर में घोषित किए है। शहर की पॉश कालोनी राजेन्द्र नगर क्षेत्र में आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। मात्र सिलेक्शन प्वाइंट चैराहे से राजेंद्र नगर आने वाले रास्ते को खोला गया है ताकि आवश्यक काम से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हिदायत है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी, यह व्यवस्था 21 दिन लागू रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments