एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं| प्रेस कॉन्फ्रेंंस में सीएम ने कहा कि दिल्ली में सख्ती की जरूरत है| इसलिए दिल्ली में वीकेंड में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है| केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में मॉल, जिम और स्पा बंद किए जाएंगे| रेस्टोरेंट में केवल होम डिलीवरी होगी जबकि सिनेमा हाल 30 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे| उन्हों ने कहा, दिल्ली में हॉस्पिटल बेडस की कमी नहीं है, पांच हजार से ज्यादा बेड खाली है| हमारी प्राथमिकता है कि जो बीमार हो रहा है, उसको कहीं न कहीं किसी भी अस्पताल में इलाज मिले| आप अस्पताल को लेकर सिलेक्टिव न हों, यह मेरा विनम्र आग्रह है|
- केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें
- दिल्ली में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में सख्ती की जरूरत है|
- दिल्ली में हॉस्पिटल बेडस की कमी नहीं है, पांच हजार से ज्यादा बेड खाली है|
- हमारी प्राथमिकता है कि जो बीमार हो रहा है, उसको कहीं न कहीं किसी भी अस्पताल में इलाज मिले. आप अस्पताल को लेकर सिलेक्टिव न हों, यह मेरा विनम्र आग्रह है|
- वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया जा रहा है|
- दिल्ली में मॉल, जिम और स्पा बंद किए जाएंगे| रेस्टोरेंट में केवल होम डिलीवरी होगी जबकि सिनेमा हाल 30 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे|
- कई लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं ऐसा नहीं होना चाहिए|
- वीकली मार्केट में भीड़ न बढ़े इसके लिए भी हम ध्यान देंगे, ये सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए है, आपसे हाथ जोड़कर सहयोग की उम्मीद करता हूं|
- वीकेंड पर कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन जरूरी सेवाओं पर असर नहीं होगा|
- जिनकी शादियां हैं, उन्हें कर्फ्यू पास दिया जाएगा|