Monday, May 29, 2023
03
WhatsAppImage2023-01-25at25116PM
KrishnaHospital20x101
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडहाथी की मौत, हरकत में वन विभाग

हाथी की मौत, हरकत में वन विभाग

एफएनएन, लालकुआं – सीमैप औषधीय केंद्र पंतनगर में एक नर हाथी की मौत हो गई। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वनाधिकारियो ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बुधवार की प्रातः सीमैप के कर्मचारियों ने भीतर एक नर हाथी का शव देखा। जिसके बाद मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी, गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मृत हाथी की उम्र करीब 8 वर्ष आंकी जा रही है। जिसके दांत सुरक्षित हैं हाथी के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले। जिस कारण मौत का कारण पता नहीं चल सका है। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम करा कर दफना दिया है। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी मंगलवार की रात को मरा होगा पता चला है कि गत रात्रि हाथियों का झुंड सीमा परिसर में घुसा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments