Friday, April 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून मंडल के रोडवेज कर्मचारी आज से हड़ताल पर, बस संचालन प्रभावित

देहरादून मंडल के रोडवेज कर्मचारी आज से हड़ताल पर, बस संचालन प्रभावित

  • वेतन जारी करने के बजाए कर्मचारियों पर कार्रवाई से खफा हुए रोडवेज कर्मचारी
  • आज से सभी सात डिपो के ड्राईवर-कंडक्टर नहीं चलाएंगे बसें

एफएनएन, देहरादून : देहरादून मंडल के सभी सात डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि पूर्व में दिए गए नोटिस के हिसाब से वेतन जारी करने व अन्य मांगें मानने के बजाए रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को बेवजह सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर देहरादून मंडल के करीब 1200 कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल में देहरादून के तीनों डिपो के अलावा कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की डिपो के यूनियन से जुड़े करीब 1200 कर्मचारी शामिल होंगे। चूंकि यूनियन से बड़ी संख्या में ड्राईवर और कंडक्टर भी जुड़े हुए हैं, इसलिए इस हड़ताल से बस सेवा भी ठप हो जाएगी। गुरुवार से ही ग्रामीण डिपो में कार्यबहिष्कार शुरू हुआ तो दोपहर बाद से ग्रामीण डिपो की दिल्ली, टनकपुर, हल्द्वानी आदि जगहों पर चलने वाली बस सेवा ठप हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments