Thursday, April 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडकेन्द्र सरकार के खिलाफ गरजे किसान 

केन्द्र सरकार के खिलाफ गरजे किसान 

एफएनएन, नई दिल्ली/ रूद्रपुर: किसान विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को पूरे देश में किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे। राजनीतिक पार्टियों ने भी उनका समर्थन किया। इसी क्रम में कुमाऊं में भी प्रदर्शन हुए। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर और बाइक पर सवार होकर नोएडा-ग्रेटर, नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे को जाम कर दिया। इसके बाद इन किसानों ने दिल्ली का रुख किया लेकिन नोएडा एंट्री पाइंट पर भारी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स ने उन्हें नोएडा-दिल्ली बार्डर पर रोक लिया।

किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सेक्टर-14 नोएडा बार्डर पर बैरिकेड लगा दिया था। इसके बाद किसान वहीं पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कृषि संशोधन विधेयकों के खिलाफ चक्का जाम करने का यह आह्वान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत अन्य किसान संगठनों ने किया था। कुमाऊं के रूद्रपुर में भी किसानों ने जमकर आग उगली। इस दौरान प्रदर्शन में कांग्रेस के महानगर महामंत्री अमनदीप सिंह विर्क और सुखप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments