Friday, April 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराष्ट्रीयहरियाणा: किसानों के प्रदर्शन और कांग्रेस की कोशिशों के बावजूद बीजेपी सरकार...

हरियाणा: किसानों के प्रदर्शन और कांग्रेस की कोशिशों के बावजूद बीजेपी सरकार ने विश्‍वास मत जीता

एफएनएन, चंडीगढ़ : किसानों के विरोध प्रदर्शन और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के तमाम प्रयासों के बावजूद हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार  विश्‍वास मत में जीत हा‍सिल करने में सफल रही है| भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका| अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 32 वोट पड़े जबकि सरकार के समर्थन में 55 वोट पड़े| दूसरे शब्‍दों में कहें तो बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार को 55 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ| 5 निर्दलीय और हलोपा के गोपाल कांडा ने भी सरकार का समर्थन किया| गौरतलब है कि 90 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक हैं| भाजपा के पास जेजेपी के 10 और पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है. कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं| विधानसभा में दो सीटें खाली हैं| अभी बहुमत का आंकड़ा 45 है| प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से बुधवार को भाजपा-जजपा सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था| प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्‍ता ने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार किया था| पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था| गौरतलब है कि हरियाणा में किसान आंदोलन का खासा जोर है| राज्‍य के कई हिस्सों में किसानों ने कहा है कि जो भी विधायक उनकी मांगों का समर्थन नहीं करेंगे, उनका वे बहिष्कार करेंगे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments