Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजुझारू सुरेश भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व

जुझारू सुरेश भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व

  • अब तक हरियाणा में प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व संभाल रहे थे

एफएनएन, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जुझारू नेता सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। श्री भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन) थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने उम्मीद जताई कि भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को अवश्य प्राप्त होगा। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद बंशीधर भगत की अध्यक्ष रूप में ताजपोशी होने और उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों के चयन और कार्यसमिति के गठन की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इसी रिक्त पद पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments