Friday, April 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडजल्द अपने मूल स्वरूप में आएगी कल्याणी, जानें- मेयर क्या कर रहे...

जल्द अपने मूल स्वरूप में आएगी कल्याणी, जानें- मेयर क्या कर रहे हैं प्रयास

  • गणतंत्र दिवस पर मेयर की मौजूदगी में शुरू हुआ सफाई अभियान

एफएनइन, रुद्रपुर : कल्याणी नदी जल्द अपने मूल स्वरूप में आएगी। इसके कल्याण को नगर निगम और रोटरी क्लब एकजुट हो गया है। गणतंत्र दिवस पर आज रविंद्र नगर स्थित धोबी घाट में कल्याणी नदी की सफाई को लेकर वृहद अभियान चलाया गया। नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह, नगर आयुक्त रिंकू बिष्ठ और रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित तमाम लोगों ने सफाई व्यवस्था की और जेसीबी के जरिए निगम के कर्मचारियों ने कल्याणी नदी की सफाई का अभियान शुरू कर दिया। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई के लिए शहर की सारी संस्थाएं और जनप्रतिनिधि एकत्र हो ताकि नमामि गंगे के तहत यह अभियान चलाया जा सके और कल्याणी नदी को पुनः जीवित किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग भी कल्याणी नदी में कूड़ा कचरा अथवा मल मूत्र डालते हैं, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि कल्याणी नदी लोगों की आस्था का प्रतीक है और इसको साफ करने का जिम्मा नगर निगम और रोटरी क्लब के सदस्यों ने उठाया है। प्रत्येक रविवार को कल्याणी नदी में सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि यह नदी अपने पुराने स्वरूप में आ सके। यह नदी लोगों की धार्मिक आस्थाओं का भी प्रतीक है और इस से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ओम सिंगल, अमित अग्रवाल, जगदीश बिष्ट, सुनील कुमार, असीम, हेमंत सिंघल, नारायण सिंहजल, आदित्य सिंघल, अभिजीत, विकास शर्मा, रविंद्र सिंघल, संजय सिंघल आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments