एफएनएन, रुद्रपुर : नगर निगम बोर्ड की बैठक में दुकानों की किराया वृद्धि पर रोक के फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने इस संघर्ष में कांग्रेस की अहम भूमिका बताते हुए महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया और वहां मौजूद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ का आभार जताया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि यह व्यापारियों की जीत है। उन्होंने बैठक में मौजूद कांग्रेस के सभी पार्षदों का आभार जताया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि संघर्ष से ही जीत मिलती है। कांग्रेस व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भविष्य में भी सरकार और निगम के फैसले का विरोध किया जाएगा।