Saturday, April 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडकोश्यारी क्वारंटाइन, राजभवन तक पहुंचा कोरोना

कोश्यारी क्वारंटाइन, राजभवन तक पहुंचा कोरोना

एफएनएन, मुंबईः  एफएनएन, मुंबईः महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। राजभवन में एक जूनियर इलेक्ट्रीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोश्यारी ने यह कदम उठाया। यहां कुल 100 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। इनमें से कुछ की रिपोर्ट आ गई है। 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभी भगत सिंह कोश्यारी (भगत दा) की रिपोर्ट आना बाकी है।


राज्य में अब तक 2 लाख 46 हजार पॉजिटिव केस

महाराष्ट्र में रविवार 12जुलाई सुबह 12 बजे तक कोरोना संक्रमण के 8139 नए केस सामने आए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना से 223 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 246600 पॉजिटिव मरीज मिले। अभी एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 99202 है। अब तक 136985 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4360 लोग ठीक होकर घर गए। राज्य में अब तक 10116 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई है।

मुंबई में अबतक 63,431 मरीज ठीक भी हुए

बीएमसी के अनुसार, दिनभर में कोविड-19 के 1,497 मरीज ठीक हो गए। अभी तक शहर में 63,431 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में अभी 22,779 मरीजों का इलाज चल रहा है। शहर में कोविड-19 के मामले 50 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments