03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बलियानाले में भूस्खलन जारी, 65 परिवारों को सरकारी विद्यालयों में विस्थापित किया गया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल : वर्षों से शहर के लिए नासूर बना बलियानाले में भूस्खलन जारी है। गुरुवार को पहाड़ी पर भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ। दो दिनों तक मूसलधार बारिश के बाद झील के पानी की निकासी हुई तो नाले में पानी का फ्लो बढ़ गया। ऐसे में पहाड़ी का तलहटी से कटान होने लगा। बारिश बंद होने के बाद धूप खिली तो चट्टान चटकने लगीं। ऐसे में पहाड़ी पर बड़ा भूस्खलन हो गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से चिह्नित 65 परिवारों को सरकारी विद्यालयों में विस्थापित कर दिया गया। गुरुवार को भी पहाड़ी पर हो रहा भूकटाव आबादी क्षेत्र तक पहुंच गया। जीआइसी मैदान के किनारे बाउंड़ी भी खाई में समा गई। दोपहर बाद एसडीएम प्रतीक जैन ने क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना।

प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

शहर के कुछ समाजसेवियों ने बलियानाले में संबंधित विभागों पर भ्रष्टïाचार के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम प्रतीक जैन को सौपा। बताया कि हर साल मिल रहे बजट से पहाड़ी का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। उपेक्षा से क्षेत्र के लोग आंदोलन की तैयारी में हैं। इस दौरान सभासद मनोज जगाती, सौरभ रावत, नवीन जोशी, अभिषेक मुल्तानिया आदि मौजूद रहे।

सरकारी विभाग है जिम्मेदार

कृष्णापुर के पूर्व सभासद डीएन भट्ट के अनुसार बलियानाले की इस स्थिति के लिए सरकारी विभाग ही जिम्मेदार है। 1972 में पहाड़ी पर हुए भूस्खलन के बाद वित्त मंत्री रहते हुए नारायण दत्त तिवारी ने 95 लाख का बजट स्वीकृत किया था। सुरक्षा कार्य करने की जिम्मेदारी लोनिवि तो डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंप दी गई। सिंचाई विभाग का डिजाइन डिवीजन लखनऊ होने के कारण ट्रीटमेंट कार्य का डिजाइन तैयार होने में 15 वर्ष बीत गए। डेढ़ दशक बाद डिजाइन तो मिला मगर ट्रीटमेंट की लागत कई गुना बढ़ गई। इस अवधि में पहाड़ी में कई अन्य स्थानों से भी भूस्खलन होने लगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img