Saturday, April 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ में बेरोजगारों पर पड़ी लाठियां, पुलिस से नोकझोंक

लखनऊ में बेरोजगारों पर पड़ी लाठियां, पुलिस से नोकझोंक

  • योगी सरकार चेती, अफसरों की बैठक बुलाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए

एफएनएन, लखनऊ : बेरोजगारी को लेकर सड़कों जगह-जगह प्रदर्शन हुए, लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई।मुख्यमंत्री आवास, हजरतगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौक, लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों व अन्य स्थानों पर मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके गए। मुख्यमंत्री आवास के बाहर चूड़ी लेकर प्रदर्शन कर रहीं सपा की महिला कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सपा छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर बर्तन लेकर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा है और 21 सितंबर को सभी भर्ती आयोगों की बैठक बुलाई है। उन्होंने निर्देश दिया कि अब तक हुईं तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सभी भर्तियां की जाएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments