एफएनएन, मुंंबई : महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है| राज्य के ज्यादातर शहरों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है| हालात यह है कि कुछ शहरों में तो कई लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है| बीड जिले में भी कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति भयावह है| जिले के अंबाजोगाई में मंगलवार को आठ लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया| इनमें से एक महिला है, बाक़ी सात पुरुष| इन सभी की आयु 60 वर्ष से अधिक है| गौरतलब है कि अंबाजोगाई तालुका हॉटस्पॉट बना है, यहां पिछले दिनों में लगभग 500 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं| यहां मौतों की संख्या बढ़ रही है| बीड ज़िले में बीते 24 घटों में 741 संक्रमित मिले हैं और 8 मौतें हुईं हैं|