Friday, April 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडरामनगर में खनन व्यापारी का कत्ल

रामनगर में खनन व्यापारी का कत्ल

  • शराब के नशे में हुआ था विवाद, तीन बंदी

एफएनएन, रामनगर: पीरूमद्वारा में एक खनन कारोबारी की गुरुवार रात हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक अमनदीप चीना (32) पुत्र प्रेमचंद्र पीरूमद्वारा के लोकमानपुर का निवासी है। वह खनन का काम करता था। रात करीब 11 बजे अमन घर से किसी काम को बाहर गया था। गांव में ही कुछ दूर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। कॉलोनी के लोगों के बाहर आने तक आरोपित भाग गए। परिजन अमन को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को पकड़ लिया है। हमलावर अमन के परिचित बताए गए हैं। शराब के नशे में उनमें विवाद होने की बात सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments