Thursday, April 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडनगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, शहर में लगे कूड़े...

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, शहर में लगे कूड़े के ढेर

एफएनएन, रुद्रपुर : अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि ठेके के अधीन कर्मचारियों को नियमित कलकिया जाए, इसके साथ ही उनका वेतन बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने तमाम विभागों में वेतन बढ़ाया लेकिन सफाई कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ठेका सफाई कर्मचारियों की समस्या हल करने की मांग की। हड़ताल के चलते आज शहर में सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और बरसात के बीच लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच हड़ताल का समर्थन करने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व मंडी अध्यक्ष रुद्रपुर अरुण कुमार पांडे भी पहुंचे। सफाई कर्मचारी यूनियन, रुद्रपुर के अध्यक्ष मुकेश राजोरिया ने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगे हल नहीं हो जाती है धरना समाप्त नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments