एफएनएन, दिल्ली : देश की सबसे पुरानी राजनीति पार्टी कांग्रेस अपने नए पार्टी अध्यक्ष को चुनने के लिए बड़ा व ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अपना नया अध्यक्ष चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराएगी। इसके लिए कांग्रेस के प्रतिनिधियों को जल्द ही डिजिटल वोटर कार्ड जारी किए जाएंगे। इस चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने करीब 1500 कांग्रेसियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए उसने कांग्रेस की सभी इकाइयों से प्रतिनिधियों की तस्वीरें भेजने के लिए कहा है।