Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडऐतिहासिक होगी परिवर्तन यात्रा : गाबा

ऐतिहासिक होगी परिवर्तन यात्रा : गाबा

एफएनएन, रूद्रपुर : कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तर पर निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी। परिवर्तन यात्रा का जिले में जगह जगह जोरदार स्वागत किया जायेगा। परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष गावा ने बताया कि 3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा के तहत खटीमा में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बाईक रैली निकाली जायेगी। इसके बाद 11 बजे खटीमा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया जायेगां दोपहर 1 बजे नानकमत्ता गुरूद्वारा में शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया जायेगा। दोपहर डेढ़ बजे नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। शाम पांच बजे सितारगंज क्षेत्र में विशाल जनसभा होगी रात्रि विश्राम सितारगंज में ही होगा। अगले दिन 4 सितम्बर को प्रातः 11 बजे परिवर्तन यात्रा किच्छा पहुंचेगी। यहां विशाल जनसभा की जायेगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे लालकुंआ विधानसभा में जनसभा का आयोजन शाम पांच बजे हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा और बाइक रैली के बाद रात्रि विश्राम हल्द्वानी में होगा। अगले दिन 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे परिवर्तन यात्रा कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यहां बाइक रैली और जनसीाा का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12 बजे रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली और जनसभा आयोजित होगी। दो बजे जसपुर विधानसभा में जनसभा और शाम पांच बजे काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के बाद रात्रि विश्राम जसपुर में ही होगा। अगले दिन 6 सितम्बर को बाजपुर विधानसभा क्षत्र में प्रातः दस बजे विशाल जनसभा होगी। दोपहर 1 बजे गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा और बाइक रैली का आयोजन यिका जायेगा। इसी दिन शाम 4 बजे रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के साथ प्रथम चरण की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा। श्री गावा ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जिन स्थानों से गुजरेगी वहां कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। यह यात्रा जहां कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगी वहीं भाजपा को सत्ता उखाड़ फैंकने में भी अहम भूमिका निभायेगी। जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है । आगामी विधानसभा में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। गावा ने कहा डबल इंजन की सरकार में आम जनता का जीना मुहाल हो चुका है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों से परेशान जनता अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाकर जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश को विकास की उंचाइयों तक ले जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments