Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपरेड मैदान पहुंचे पीएम मोदी, पीएम की रैली का विरोध कर रहे...

परेड मैदान पहुंचे पीएम मोदी, पीएम की रैली का विरोध कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मोदी मैजिक की दरकरार है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए भाजपा ने आज शनिवार को देहरादून के परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा रखी है। पिछले पौने दो महीने में प्रधानमंत्री तीसरी बार उत्तराखंड आएंगे, लेकिन इस बार उनका यह दौरा राजनीतिक है।

  • पीएम मोदी ने किया विकास परियोजनाओं का अवलोकन 

पीएम नरेंद्र मोदी ने परेड मैदान में प्रदेश के लिए 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही सभी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली।  पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा के लिए परेड मैदान पहुंच गए हैं। यहां वे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी प्रदेश में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

  • पीएम की रैली का विरोध कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

एनएसयूआई ने पीएम मौदी के दौरे का विरोध किया है। कार्यकर्ता  डीएवी पीजी कॉलेज से परेड ग्राउंड के लिए काले झंडे लेकर निकले। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी गो बैक के नारे भी लगाए। वहीं, अधिक भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments