Friday, April 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

एफएनएन, नई दिल्ली : जापान प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य समस्याओं के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पेट की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को इसका औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया। बता दें कि शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और इस दौरान उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। खराब तबीयत के चलते शिंजो के इस फैसले की अटकलें पहले की लगाई जा रही थी। उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। बीते सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में 8 वर्ष पूरे कर लिए।

japan

पेट की बीमारी से थे परेशान

पिछले एक सप्ताह में प्रधानमंत्री हफ्ते में 2 बार अस्पताल जा चुके हैं। वह पिछली बार अस्पताल में 7 घंटे तक रुके हैं। बता दें वहीं शिंजो आबे का कार्यकाल सितंबर 2021 में खत्म होने वाले हैं। इसके अलावा जापान में प्रधानमंत्री आबे की कोरोना वायरस को सही तरह से हैंडल न करने के लिए भी आलोचना हो रही थी।

घोटालों के लग रहे थे आरोप

शिंजो आबे जापान में सबसे ज्यादा लम्बे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्रियों से एक है। अपना दूसरा कार्यकाल खत्म होते ही वह 8 साल तक जापान की सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री बनने वाले थे। बता दें कुछ दिनों से उनकी पार्टी पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के भी आरोप लग रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments