एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आजाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर सिटी क्लब स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, उन्होंने ही आजाद भारत की नींव रखी और देश में एकता अखंडता व भाईचारा को बनाए रखते हुए देश को विकास के पथ पर लेकर गए। तनेजा ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे इसीलिए उनको चाचा नेहरू के नाम से भी सब लोग पुकारते थे। नेहरू ने अपने जीवन में हमेशा एकता भाईचारा और देश हित की बात की और पूरा जीवन देश पर निछावर कर दिया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री राजीव कमरा, पार्षद मोहनखेड़ा, सचिन मुंजाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, राघव सिंह, सुनील जडवानी, पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह आदि कार्यकर्ता थे।