Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशहाथरस में हंगामा : RLD और SP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी...

हाथरस में हंगामा : RLD और SP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज

फएनएन, हाथरस: बुलगढ़ी गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम आज गांव पहुंची है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद आज दूसरे अन्य दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं।

झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

पुलिस और RLD कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई है। पुलिस का कहना है कि पांच लोगों को इजाजत थी, लेकिन ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता जा रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि वहां मौजूद आरएलडी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की और महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी भी की गई। पुलिस के एक जवान को पथराव से चोट के भी आरोप हैं। हालांकि, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर बेवजह लाठीचार्ज किया। इधर समाजवादी पार्टी के एक डेलिगेशन ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। सपा नेता धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, सपा विधायक संजय लठार, जयवीर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सपा कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments