Tuesday, April 16, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तराखंडधार्मिक संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही पर बिगड़े शिव अरोरा

धार्मिक संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही पर बिगड़े शिव अरोरा

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा ज़िलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने को लेकर मनमानी और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सिरगोटिया स्थित एक धार्मिक स्थल से अतिक्रमण ना हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि हिन्दू समाज में प्रशासन के भेद-भावपूर्ण मनमाने तरीके को लेकर काफी रोष है। अरोड़ा ने मुख्य बाजार के कई धर्मिक संस्थाओ को जिसमें सन्तान धर्म कॉलेज, अग्रवाल सभा व अन्य संस्थाए शामिल हैं, को जाने पर भी गुस्सा जताया।कहा, सन्तान धर्म कन्या कॉलेज जो रुद्रपुर शहर की लगभग 50 से 55 वर्ष पुरानी संस्था है, जहाँ पर लगभग 1800 गरीब कन्या पढ़ाई करती है, उसको उजड़ना न्यायसंगत नहीं होगा। जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने सनातन धर्म संस्था के लोगो के साथ मिलकर नगर आयुक्त से मुलाक़ात की। नगर आयुक्त को स्पष्ट किया कि शहर की धर्म संस्थाओ को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। शिव अरोड़ा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक समुदाय विशेष को लेकर इस प्रकार का सहयोग नहीं किया जाना चाहिए। शिव अरोरा ने इस पूरे घटनाक्रम पर जिला अधिकारी को मुलाकात कर जानकारी दी। जिला अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नही होगी। इस दौरान धार्मिक संस्थाओं के जिसमे विजय जग्गा, महेश बब्बर, हरिचन्द मिड्डा, नन्दलाल भुड्डी, जगन लाल नारंग ,विजय मिड्डा व पार्टी पदाधिकारी जिसमें अमित नारंग, राजेन्द्र श्रीधर, सुशील यादव, सोनू अनेजा, सुनील यादव, पिंटू पाल, धर्मसिंह कोली, धीरेश गुप्ता, राजकुमार कोली ,मयंक कक्कड़,ललित बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments