एफएनएन, रुद्रपुर : बड़ी परेशानी का सबब बना गाबा चौक का बंद कट जल्द खुलने की संभावना है। सुरक्षा मानकों के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर डीएम ने इसे खोलने पर सहमति जता दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा की मेहनत आखिरकार रंग लाई है। आपको बता दें कि इस दुर्घटना के बाद गाबा चौक के निकट कट को बंद कर दिया गया था। लोगों को इससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आधा किलो मीटर से अधिक का फेरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना था।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने पूरा मामला डीएम के समक्ष रखा। वार्ता में एसडीएम विवेक मिश्रा और एनएच के अधिकारी भी मौजूद थे। तर्क दिया गया कि मंडी में वाहनों की लंबी कतार के कारण यह कट बंद किया गया है। वार्तालाप के बाद डीएम ने कहा कि इस कट को पूरे सुरक्षा मानकों के साथ खोला जाएगा। स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों की परेशानी को भी माना और इसे खोलने पर भी सहमति जताई।