Thursday, March 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसुनीता कश्यप की महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पद पर ताजपोशी,शानदार स्वागत

सुनीता कश्यप की महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पद पर ताजपोशी,शानदार स्वागत

  • प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने सौंपा नियुक्ति पत्र, जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

एफएनएन, किच्छा: गुरुवार को शहर में सुनीता कश्यप को महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर फूलमालाओं से लादकर और बुके देकर शानदार स्वागत किया गया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मीना शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर बताना चाहिए ताकि इस जन विरोधी सरकार को 2022 के चुनाव में उखाड़ फेंकने में कामयाबी मिले।

कार्यक्रम का संचालन फ़िरदौस सलमानी ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन दर्शन कोली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, हाजी सरवर यार खान, नारायण सिंह बिष्ट, संजीव कुमार सिंह, गणेश उपाध्याय, अरुण शुक्ला, फिरदौस सलमानी, अनिल शर्मा, बंटी पपनेजा, पुष्पलता तिवारी, पूनम गुप्ता, जितेंद्र सिंह संधू, जगरूप सिंह गोल्डी, रिजवान अंसारी, अक्षय बाबा, विक्रम कोरंगा, जस्सी देओल, वंदना यादव, सरवर हुसैन, सिमरन जीत कौर, निर्मला देवी, कांति देवी, गीता मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments