Friday, April 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराष्ट्रीयलद्दाख में तनाव : चीन ने LAC पर सैनिकों और टैंकों की...

लद्दाख में तनाव : चीन ने LAC पर सैनिकों और टैंकों की बढ़ाई तैनाती

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक तनाव व्याप्त है। सीमा पर तनातनी के बीच चीन ने अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार लद्दाख के विवादित इलाकों में चीन ने सैनिकों के साथ टैंकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। भारत और चीन के बीच कई महीनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। कई बार दोनों देशों की सेनाओं का आमना-सामना हो चुका है। चीन भारतीय सीमा में कई बार घुसपैठ करने की कोशिश कर चुका है मगर उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी है।

चार महीने से जारी है गतिरोध

दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगभग चार महीने से गतिरोध बना हुआ है। कई स्तरों की बाचतीच के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली और अब भी यहां गतिरोध जारी है। भारत को यह भी पता चला है कि चीनी ने एलएसी -पश्चिमी (लद्दाख), मध्य (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश) और पूर्वी (सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश) के तीन क्षेत्रों में सेना, तोपखाने और ऑर्मर का निर्माण शुरू कर दिया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments