Saturday, April 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरेप का आरोप लगाने वाली महिला बोली- 'गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान'

रेप का आरोप लगाने वाली महिला बोली- ‘गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान’

एफएनएन, लखनऊ : सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है। उसने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी के समान है। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसका नारको टेस्ट कराने की भी अपील की है।
उसने कहा है कि जब उसने आरोप लगाया था तो पुलिस के पास क्या सबूत था, जो उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वह निर्दोष हैं। महिला ने अपने वकील पर इस केस की साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि गायत्री प्रजापति उसके पिता सामान हैं। उसने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश करती है कि वह खुद इस मामले की जांच करवाएं।

महिला बोली, आरोपी को सपोर्ट कर रहे हैं योगी सरकार के दर्जा मंत्री

आरोप लगाने वाली महिला ने कहा, ‘उस अपराधी राम सिंह को गो सेवा आयोग के सदस्य भोले सिंह सपॉर्ट कर रहे हैं। योगी के दर्जा प्राप्त मंत्री आरोपियों का साथ दे रहे हैं। उनकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। पुलिस दिनेश चंद्र त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टा मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

फिर जेल भेजे गए गायत्री प्रजापति

गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री थे। उनके ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। गायत्री को मंत्री के पद से हटा दिया गया था। वह तब से जेल में ही बंद थे। हाल ही में उन्हें जेल के रिहा किया गया था लेकिन एक हफ्ते बाद ही पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments