Saturday, April 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeराज्यदिल्लीसरकार से वार्ता के लिए माना संयुक्त किसान मोर्चा, 5 सदस्यीय कमेटी...

सरकार से वार्ता के लिए माना संयुक्त किसान मोर्चा, 5 सदस्यीय कमेटी बनी

एफएनएन, दिल्ली : किसान आंदोलन से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार से एमएसपी से बात करने के लिए कमेटी ने पांच नाम फाइनल कर दिए हैं। किसान संगठन के सभी नेताओं ने बैठक कर यह नाम तय किए हैं। ये सभी मिल कर सरकार से एमएसपी पर बात करेंगे। इस कमेटी में राकेश टिकैत, बलबीर राजेवाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, शिवकुमार कक्का और जोगेन्द्र सिंह उगराहा होंगे। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए तीन नए कषि कानून लायी थी जिसके बाद किसानों ने इस पर नाराजगी दिखाई। इसके कुछ समय बाद ही किसानों का आंदोलन शुरू हो गया।

  • किसानों की नाराजगी के बाद सरकार ने वापस लिए कानून

किसानों की नाराजगी के बाद केंद्र सरकार ने इन तीनों कानून को वापस ले लिए हैं। हालांकि सरकार ने किसानों से यह कहा कि अब कानून वापस लिए जा चुके हैं तो आंदोलन खत्म कर दीजिए। इधर किसान नेता इस बात पर अड़ गए हैं कि किसान आंदोलन तभी खत्म होगा जब सरकार एमएसपी पर कानून बना दे। इसके बाद सरकार ने कमेटी बना कर एमएसपी पर बात करने के लिए रजामंद है।

  • एसकेएम की बैठक में पांच नामों पर बनी सहमति

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई जिसमें सरकार से एमएसपी पर बात करने के लिए पांच नाम तय कर दिए हैं। किसान नेताओं ने अनुसार फिलहाल एमएसपी की सपोर्ट नहीं रहने के कारण किसान परेशान होते हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। इस कारण सरकार अगर किसानों की सही में बेहतरी चाहती है तो एमएसपी पर जल्द से जल्द कानून बना कर आर्थिक स्थिति को सुधारे।

किन किन नामों पर बनी सहमति

  • राकेश टिकैत
  • बलबीर राजेवाल
  • गुरनाम सिंह चढ़ूनी
  • शिवकुमार कक्का
  • जोगेन्द्र सिंह उगराहा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments