- उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंचने वाले हैं. कहा जा रहा है कि राज्य के कई विधायक और मंत्री त्रिवेंद्र सिंह से नाराज हैं. उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के लिए तीन नेताओं का नाम आगे चल रहा है.
एफएनएन,नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है| दरअसल, सीएम रावत को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की अटकलें तेज हो गई हैं| उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों के बीच सीएम रावत आज दिल्ली आ रहे हैं| कहा जा रहा है कि हाईकमान के बुलावे पर वो दिल्ली आ रहे हैं| सीएम रावत के अलावा उत्तराखंड के कई बड़े नेताओं को भी दिल्ली तलब किया गया है| कुछ विधायक और मंत्री पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं| वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं| माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में उत्तराखंड के नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी| दरअसल, उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है| यही वजह है कि उत्तराखंड के तमाम नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है|