Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजब डीएम साहिबा खुद ही काटने लगीं खेतों में फसल

जब डीएम साहिबा खुद ही काटने लगीं खेतों में फसल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: तेजतर्रार जिलाधिकारी वंदना सिंह का स्थानांतरण रुद्रप्रयाग जिले में हुआ है। पहले वह पिथौरागढ़ जिले में सीडीओ के पद पर तैनात थीं।  सूत्रों के अनुसार अगस्त्यमुनि ब्लाॅक के गडमिल गांव में वह  खेतों की मानक पैदावार के आकलन के लिए पहुंची थी। इस दौरान खेतो में काम कर रहीं महिलाओं को देख वह खुद दरांती लेकर धान काटने लगीं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को डीएम का यह अंदाज काफी पसंद आया।

किसानें से जानी उनकी समस्याएं

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई व मंड़ाई की गई, जिसमें पांच किलो से अधिक धान का उत्पादन हुआ। डीएम ने कहा कि फसल कटाई का यह प्रयोग रबी व खरीफ की फसल की कटाई से पूर्व किया जाता है। कहा कि इस प्रयोग से जिले में हो रहे उत्पादन की जानकारी मिलती है। साथ ही औसत पैदावार की गणना व नुकसान या फसल खराब होने के आकलन के लिए फसल कटाई की जाती है। इसी के आधार पर फसल बीमा के लाभ की गणना की जाती है। इसलिए वह क्षेत्र के खेतों की मानक फसल पैदावार के आकलन के लिए गडमिल गांव पहुंची थीं। गांव का जायजा लेने के दौरान उन्होंने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं भी जानी।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments