Thursday, March 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदरोगा पर पत्नी का आरोप,दोस्तों से संबंध बनाने का बनाता था दबाव

दरोगा पर पत्नी का आरोप,दोस्तों से संबंध बनाने का बनाता था दबाव

एफएनएन,कानपुर: अनवरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहित युवती ने अपने दरोगा पति पर दोस्तों से संबंद्ध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती का कहना है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर भी प्रताड़ित करते थे। कई बार मारपीट भी की गई और गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया।

कानपुर के अनवरगंज में एक महिला ने अपने दरोगा पति पर आरोप लगाया है कि वह उसको दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। दरोगा व उसके परिवार वाले 50 लाख रुपये दहेज में मांग रहे हैं। पुलिस ने मामले में दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर दिया। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

मूलरूप से मेरठ निवासी दरोगा अनवरगंज थाने में तैनात था। सहारनपुर निवासी महिला ने बताया कि इसी साल 10 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में उसने दरोगा से शादी की थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला लेकिन बाद में दरोगा व उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। विवाद बढ़ा, तो डीसीपी पूर्वी तक पहुंचा। इस दौरान कुछ दिन पहले ही दंपती ने लिखित में समझौता कर लिया था। वहीं अब अनवरगंज थाने में महिला ने दरोगा पति पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दरोगा ने उस पर दबाव डाला है कि वह उसके दोस्तों से संबंध बनाए। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments