Friday, March 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
Krishan
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार पर योगी सख्त, अब महोबा के एसपी सस्पेंड

भ्रष्टाचार पर योगी सख्त, अब महोबा के एसपी सस्पेंड

एफएनएन, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार मामले में सख्त रुख अपनाते हुए महोबा के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं। पाटीदार ने परिवहन में लगी गाड़ियों को चलाए जाने के लिए अवैध रूप से पैसों की मांग की थी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को सस्पेंड किया था। IPS अभिषेक दीक्षित पर अपराध नियंत्रण में नाकामी, कानून व्यवस्था में शिथिलता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। सीएम योगी ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्‍त रुख अपनाते हुए बीते 24 घंटे में दो IPS असफरों को सस्पेंड कर दिया है।

भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबन जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना सख्‍त रुख अपना रखा है यही वजह है कि अब तक कई IPS अधिकारी निलंबित किए गए हैं। महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार से पहले अभिषेक दीक्षित, दिनेशचंद्र दुबे, अरविंद सेन, अतुल शर्मा और एन कोलांची भी भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद निलंबित हो चुके हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments