एफएनएन, रुद्रपुर : पहाड़गंज में एक युवक की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। घटना का पता आज दोपहर लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या किसने की, इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक धीरेंद्र उर्फ धीरू पुत्र जगदीश पहाड़गंज का रहने वाला था। उसके छह भाइयों में दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है।जबकि नंदू और धीरू घर से अलग रहते थे। आज दोपहर नंदू अपनी मां सुदामा से मिलने गया। उसने मां से खाना देने को कहा। इस बीच वह दूसरे कमरे में पहुंचा तो वहां धीरू का खून से लथपथ देखा। पास में ही एक डंबल पड़ा हुआ था। माना जा रहा है किसी ने इसी से धीरू के सिर पर वार कर उसकी हत्या की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।